सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

  • लखनऊ के हजरतगंज थाना इलाके में हुई वारदात
  • एक युवती ने रणजीत पर रेप का एक मुकदमा दर्ज कराया था
  • पुलिस इस घटना को भी आज की वारदात से जोड़कर देख रही
लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज थाना इलाके में रविवार को रणजीत बच्चन नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रणजीति बच्चन खुद को किसी विश्व हिंदू महासभा नाम के संगठन का नेता बताते थे और कई सालों से वह समाजवादी पार्टी के साथ भी जुड़े थे. इस वारदात के संबंध में सीसीटीवी फुटेज से मिली एक तस्वीर उस हत्यारे की है जिसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दो हत्यारे कार से आए. कार खड़ी करके इन लोगों ने रणजीत बच्चन का पीछा किया और थोड़ी दूर आगे जाकर जब रणजीत टहलते हुए दूसरे रास्ते पर आगे बढ़े तब एक ने उन्हें गोली मार दी.

इस घटना के संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि 2017  में मृतक रणजीत बच्चन की दूसरी पत्नी की नज़दीकी रिश्तेदार एक युवती ने रणजीत बच्चन पर छेड़खानी और रेप का एक मुकदमा दर्ज कराया था. यह मुकदमा गोरखपुर के शाहपुर थाने में दर्ज हुआ था. यह मुकदमा अपराध संख्या 460 /2017 है. युवती का यह भी आरोप था कि रणजीत बच्चन उसके माता-पिता से मारपीट करते हैं. आज हुई घटना में पुलिस तफ़्तीश कर रही है कि कहीं आज की घटना का इस घटना से कोई जुड़ाव तो नहीं है.

आज हुए गोलीकांड में रणजीत के साथ एक अन्य शख्स को भी गोली लगी है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है. बाइक सवार बदमाशों ने इस गोलीकांड को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक की तफ्तीश में पता चला है कि लखनऊ में हुई घटना में मुंगेर की बनी .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है. वहीं परिवर्तन चौक के चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

``` एजुकेशनल गाइड एजुकेशनल गाइड शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी के लिए शिक्षा समाचार अध्ययन सामग्री विशेषज्ञों की सलाह शिक्षा से जुड़े वीडियोज शिक्षा से जुड़े लिंक्स ```

हनुमान बेनीवाल जी नागौर सांसद एक ग्रामीण बैठक में

बेनीवाल नागौर सांसद एक ग्रामीण बैठक में शामिल हुए